समूचे उत्तर भारत में गर्मी से हाहाकार
नई दिल्ली, 4 मई (आईएएनएस)। समूचे उत्तर और मध्य भारत में आज पड़ी भीषण गर्मी का जनजीवन पर व्यापक असर पड़ा। आज देश में सबसे अधिक तापमान हरियाणा के हिसार में 46.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
राष्ट्रीय राजधानी में आज का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके साथ ही राजधानी में अनेक स्थानों पर पानी और बिजली के संकट से भी लोगों को जूझना पड़ा।
मौसम विशेषज्ञों ने समूचे उत्तर भारत में मंगलवार तक गर्मी का प्रकोप जारी रहने की भविष्यवाणी की है।
मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तर राजस्थान में सूरज का आग उगलना जारी रहेगी।
इसके अतिरिक्त उड़ीसा, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों में भी वातावरण में गर्म रहेगी। पिछले दिनों पूर्वी तट पर मंडरा रहे चक्रवात 'नरगिस' के कारण वहां कुछ क्षेत्रों में बरसात हुई थी।
मौसम विभाग के अनुसार असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम, पश्चिम बंगाल और उड़ीसा में आंधी चलेगी बारिश होगी।
तमिलनाडु, केरल, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह और लक्षद्वीप में भी बरसात की भविष्यवाणी की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications