चीन अल्पसंख्यको के लिए प्रांतीय स्वायत्तता बनाए रखेगा
बीजिंग, 4 मई (आईएएनएस)। चीन ने रविवार को कहा है कि वह नस्लीय अल्पसंख्यकों के लिए समानता और एकता के आधार पर प्रांतीय स्वायत्तता को बनाए रखेगा।
जापान के संवाददाताओं के एक समूह से हू ने कहा कि नस्लीय अल्पसंख्यकों के लिए प्रांतीय स्वायत्तता चीन की राजनैतिक व्यवस्था का आधार है, सरकार इस व्यवस्था का पालन करती रहेगी।
जापान के 16 मीडिया समूहों के संवाददाताओं के प्रश्नों का उत्तर देते हुए हू ने कहा कि नस्लीय अल्पसंख्यकों के लिए प्रांतीय स्वायत्तता का प्रावधान चीन के संविधान में ही किया गया है।
चीनी राष्ट्रपति ने कहा कि चीन में सभी जातीय समूह बराबर हैं और राज्य यह सुनिश्चित करता है कि सभी के वैधानिक अधिकार और हित सुरक्षित रहें। सभी समुदायों में समाजवादी समानता और एकता के आधार पर परस्पर सद्भाव का विकास चीन की नीति है।
हू ने कहा कि चीन अपने मूल राजनैतिक व्यवस्था में सुधार करना जारी रखेगा और सभी जातीय समूहों के लोगों की खुशी के लिए काम करता रहेगा।
गौरतलब है कि हू जिंताओ 6 से 10 मई तक जापान की सरकारी यात्रा पर जा रहे हैं। पिछले 10 सालों में किसी चीनी राष्ट्रपति की यह पहली जापान यात्रा है। हू की चीन का दोबारा राष्ट्रपति बनने के बाद यह पहली विदेश यात्रा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications