कुपोषण के खिलाफ एकजुट होंगे युवा सांसद

नई दिल्ली, 4 मई (आईएएनएस)। विभिन्न विचारधाराओं और दलों का प्रतिनिधित्व करने वाले कुछ युवा सांसदों ने अपने राजनीतिक मतभेद भुलाकर स्वास्थ्य के मुद्दे पर एक साथ जागरुकता अभियान चलाने का फैसला किया है।

नई दिल्ली, 4 मई (आईएएनएस)। विभिन्न विचारधाराओं और दलों का प्रतिनिधित्व करने वाले कुछ युवा सांसदों ने अपने राजनीतिक मतभेद भुलाकर स्वास्थ्य के मुद्दे पर एक साथ जागरुकता अभियान चलाने का फैसला किया है।

अभियान के पहले चरण में वे कुपोषण के खिलाफ जागरुकता अभियान करते दिखेंगे।

राजस्थान से कांग्रेस के युवा सांसद सचिन पायलट ने आईएएनएस से कहा, "मेरे लिए यह अविश्वसनीय था कि देश में पांच साल से कम उम्र के46 फीसदी बच्चे कुपोषण के शिकार हैं।"

उत्तर प्रदेश से बहुजन समाज पार्टी के युवा सांसद ब्रजेश पाठक ने बताया, "हम भारत को एक स्वस्थ राष्ट्र के रूप में देखना चाहते हैं। अगर यहां के बच्चे इसी तरह कु पोषण के शिकार रहे तो हमारा देश लगातार विकास नहीं कर सकता है।"

गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र बाल-कोष (यूनिसेफ) द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार भारत में हर साल पांच साल से कम उम्र के 21 लाख बच्चों की मौत कुपोषण से होती है। हालांकि कई बार मौतों के पीछे अस्पताल भी जिम्मेदार होते हैं।

भारत में यूनिसेफ की स्वास्थ प्रमुख मार्जियों बाबीली ने कहा, "पिछले सात सालों में भारत के बच्चों में कुपोषण के मामले में सिर्फ एक फीसदी की कमी आई है। पहले 47 फीसदी था जो अब 46 फीसदी हो गया है।"

गौरतलब है कि युवा सांसदों का समूह इस मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, विपक्ष के नेता लालकृष्ण आडवाणी और महिला और बाल विकास मंत्री रेणुका चौधरी से मुलाकात कर चुका है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+