जनता चाहेगी तो मुख्यमंत्री बनूंगा : गोपीनाथ मुंडे

नागपुर, 4 मई (आईएएनएस)। कुछ दिनों पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में बागी तेवर अख्तियार करने वाले वरिष्ठ नेता गोपीनाथ मुंडे का कहना है कि उन्होंने मुख्यमंत्री बनने की आकांक्षा को छोड़ा नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि जनता चाहेगी तो वह मुख्यमंत्री जरूर बनेंगे।

मुंडे ने आईएएनएस से कहा, "आगामी लोकसभा चुनाव लड़ूंगा और यदि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सत्ता में आती है तो मैं कैबिनेट में शामिल भी हो सकता हूं। लेकिन मैं हमेशा महाराष्ट्र लौटना चाहूंगा और यदि जनता चाहेगी तो मैं मुख्यमंत्री भी बनूंगा।"

गौरतलब है कि मुंडे को महाराष्ट्र में भाजपा का प्रमुख चेहरा माना जाता है। मुख्यमंत्री पद के योग्य समझे जाने के सवाल पर उन्होंने कहा, "केंद्र से जब नरेन्द्र मोदी और शिवराज सिंह चौहान को गुजरात और मध्यप्रदेश भेजा जा सकता है तो इसी प्रकार मैं भी महाराष्ट्र लौट सकता हूं। "

मुंडे ने हाल ही में भाजपा में लोकतंत्र नहीं रहने का आरोप लगाकर बागी तेवर अपनाया था। उन्होंने संगठन के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। तब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नितिन गडकरी के साथ उनके मतभेद खुलकर सामने आए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+