कीमतों पर नजर रखने के लिए टास्क फोर्स का गठन

चेन्नई, 4 मई (आईएएनएस)। भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) ने देश के बाजारों में खाद्य पदार्थो की कीमतों पर नजर रखने के लिए एक टास्क फोर्स के गठन की घोषणा की है।

आज यहां जारी एक वक्तव्य में सीआईआई ने कहा है कि खाद्य पदार्थो की बढ़ती कीमतें चिंता का विषय हैं। खाद्यान्नों की कमी से निपटने के लिए रणनीति तैयार करने और इस मुद्दे पर चर्चा के लिए एक वैश्विक मंच की जरूरत है। इस समस्या से निपटने के लिए वैश्विक स्तर पर शीघ्र कदम उठाए जाने की जरूरत है।

सीआईआई के मुताबिक प्रस्तावित टास्क फोर्स उत्पादन बढ़ाने तथा खाद्य पदार्थो के वितरण के लिए निजी क्षेत्र को प्रोत्साहित करने में मदद करेगी और जैव ईंधन की दूसरी पीढ़ी जिसमें खद्यान्न का इस्तेमाल नहीं होता, को बढ़ावा देगी।

सीआईआई के महानिदेशक चंद्रजीत बनर्जी ने एक वक्तव्य में कहा, "खाद्य पदार्थो की बढ़ती कीमतों को वैश्विक परिदृश्य से जोड़ कर देखा जाना चाहिए। यह मसला किसी खास देश से जुड़ा हुआ नहीं है।"

उन्होंने कहा कि खाद्यान्नों के उत्पादन और उपभोग से संबंधित सूचनाओं का वैश्विक स्तर पर आदान प्रदान होना चाहिए और इनके बर्बादी रोकने के प्रयास किए जाने की जरूरत है।

बनर्जी ने कहा कि इन्हीं क्षेत्रों पर नजर रखने के लिए टास्क फोर्स का गठन किया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+