गहरा संबंध है मोटापे और हृदयाघात का

न्यूयार्क, 4 मई (आईएएनएस)। अगर मनुष्य लंबे समय तक मोटापे का शिकार रहे तो उसके हृदय के ऊतकों में सूजन आ सकती है जो अंतत: हृदयाघात का कारण बन सकती है।

जॉन हॉपकिंस विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने एक अध्ययन में पाया कि मोटापा शारीरिक प्रक्रिया को प्रभावित करता है और यह सबसे अधिक हृदय पर अपना असर डालता है।

शोधकर्ताओं की टीम ने 45 से 84 आयु के 7000 पुरुषों और महिलाओं के स्वास्थ्य का अध्ययन किया। उन्होंने पाया कि 7000 में से 79 लोगों को हृदयाघात हुआ था जिनमें से 35 लोग मोटापे के शिकार थे।

अध्ययन की सह लेखक जोओ लीमा ने कहा, "मोटे लोग सोचते है कि वे स्वस्थ हैं लेकिन उन्हें पता नहीं रहता की मोटापा सीधे उनके हृदय को क्षति पहुंचाता है। मधुमेह और उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियों के अलावा भी मोटापा उनके हृदय पर कई तरह से बुरे असर डालता है।"

उन्होंने कहा कि मोटे लोगों को अपना वजन कम करने के लिए शारीरिक व्यायाम करना चाहिए और हमेशा खाते रहने की आदत से परहेज रखना चाहिए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+