अब ब्रिटिश दस्तरखानों को भी महका रहा है धनिया

लंदन, 4 मई (आईएएनएस)। भारतीय व्यंजनों के स्वाद और खुशबू में चार चांद लगाने वाला धनिया अब ब्रिटिश लोगों के दस्तरखानों पर भी सजने लगा है और इतना ही नहीं, नाजुक-सी पत्तियों वाला यह पौधा अब यहां का सर्वाधिक बिकने वाला हर्ब भी बन गया है।

यह आलम तब है, जबकि इसे यहां 1970 के दशक में ही उगाया जाना शुरू किया गया लेकिन इसने अन्य सभी हर्ब्स को मात देकर अपना वर्चस्व कायम कर लिया है।

ब्रिटेन के हर्ब उगाने वाले संगठन- फै्रश हर्ब्स के आंकड़ों के मुताबिक, धनिये की इस बादशाहत की वजह करी और एशियाई भोजन के प्रति हमारा प्रेम है। संगठन के प्रवक्ता के मुताबिक " लोगों में मसालेदार और खुशबूदार व्यंजनों की पसंद बढ़ी है और वे आजकल हर्ब्स की ताजा तरीन किस्मों को आजमाना पसंद कर रहे हैं।"

आज यह आलम है कि धनिया अब सिर्फ ब्रिटेन के एशियाई फूड स्टोर्स पर ही नहीं बिकता,बल्कि सुपरमार्केट की शेल्फ्स में भी सजने लगा है। यह पैकेट्स में भी उपलब्ध है और गमले में उगे पौधे के रूप में भी।

ब्रिटिश लोग इसकी हरी-हरी पत्तियों को ब्रैड में भूनते हैं,सूप में मिलाते हैं और सबसे ज्यादा भारतीय करी पर छिड़कते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+