सोने पर दबाव अभी और बढ़ेगा

नई दिल्ली, 4 मई (आईएएनएस)। डालर में सुधार व अमेरिकी अर्थव्यवस्था से मिल रहे सकारात्मक संकेतों के मद्देनजर सोने की कीमतों पर दबाव के बने रहने की गुंजाइश दिख रही है। सप्ताह के कुल 5 कारोबारी दिवस के दौरान नाइमेक्स के कामेक्स डिवीजन में सोने का जून वायदा 31.70 डालर प्रति औंस यानी 3.6 फीसदी गिरा।

नई दिल्ली, 4 मई (आईएएनएस)। डालर में सुधार व अमेरिकी अर्थव्यवस्था से मिल रहे सकारात्मक संकेतों के मद्देनजर सोने की कीमतों पर दबाव के बने रहने की गुंजाइश दिख रही है। सप्ताह के कुल 5 कारोबारी दिवस के दौरान नाइमेक्स के कामेक्स डिवीजन में सोने का जून वायदा 31.70 डालर प्रति औंस यानी 3.6 फीसदी गिरा।

आलोच्य सप्ताह के दौरान अनुमान से बेहतर आए अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों से डालर बास्केट की अन्य मुद्राओं की तुलना में चढ़ा। डालर सप्ताहांत बास्केट में 0.4 फीसदी मजबूत दर्ज किया गया।

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार अमेरिका में सप्ताहांत जारी गैर कृषि कामगार आंकड़ों से इस बात के पर्याप्त संकेत मिले हैं कि फेडरल रिजर्व की नीतियों ने रंग लाना शुरू कर दिया है और अर्थव्यवस्था पर से मंदी के बादल छंटने लगे हैं। आलोच्य सप्ताह के दौरान प्रकाशित अन्य अमेरिकी आंकड़ों से भी अमेरिकी अर्थव्यवस्था में आ रहे सुधार की पुष्टि हुई है। इन आंकड़ों में प्रति व्यक्ति आय, उपभोक्ता मूल्य सूचकांक और खपत के आंकड़े शामिल हैं।

अमेरिकी श्रम विभाग से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल 2008 के दौरान गैर कृषि क्षेत्रों में बेरोजगारों की संख्या में तुलनात्मक रूप से कमी आई। अप्रैल माह के लिए बेरोजगार होने वालों की संख्या में 20 हजार की वृद्धि हुई जो वर्ष 2008 की प्रथम तिमाही के दौरान प्रति माह बेरोजगार होने वालों की औसतन संख्या 80 हजार से काफी कम है। अर्थशास्त्रियों को अनुमान था कि बेरोजगार होने वालों की संख्या में समीक्षाधीन अवधि के दौरान 78 हजार की तेजी आ सकती है।

सर्राफा समीक्षक जेम्स मूर के अनुसार सोना पर अल्पावधि के लिए दबाव बना रहेगा। मूर मानकर चल रहे हैं सोना के अगले सप्ताह 850 डालर प्रति औंस के स्तर से नीचे उतरते ही सपोर्ट स्तर 836.75 डालर प्रति औंस का होगा। आलोच्य सप्ताह के दौरान गुरुवार को कामेक्स डिवीजन में सोने का जून वायदा 14.20 डालर यानी 1.6 फीसदी गिरकर 850.90 डालर प्रति औंस बंद हुआ था।

बाजार समीक्षक बताते हैं कि मंदी के भूत से अमेरिकी अर्थव्यवस्था अब उबरने लगा है और इस बात के आसार दिख रहे हैं कि कच्चा तेल यानी क्रूड व सोना दोनों आगे और कमजोर होंगे।

न्यूयार्क मर्के टाइल एक्सचेंज (नाइमेक्स) के कामेक्स डिवीजन में सप्ताहांत सोने का जून वायदा दिन के कारोबार के दौरान 860.50 डालर प्रति औंस की ऊंचाई को छूते हुए अंतत: 7.10 डालर चढ़कर 858 डालर प्रति औंस बंद हुआ।

घरेलू हाजिर बाजारों में भी सप्ताहांत सोने की कीमतों में नरमी दर्ज की गई। स्थानीय बाजार में सप्ताह के दौरान सोना (999) की कीमतों में 250 रुपये की नरमी दर्ज की गई। सोना (999) सोमवार के 11,230 रुपये प्रति 10 ग्राम के मुकाबले सप्ताहांत 11,480 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+