वैश्विक मंदी से हर सरकार दबाव में : ब्राउन
लंदन, 4 मई (आईएएनएस)। ब्रिटिश प्रधानमंत्री गॉर्डन ब्राउन ने रविवार को कहा कि मौजूदा आर्थिक संकट के कारण विश्व की प्रत्येक सरकार दबाव में है। ब्राउन का यह बयान स्थानीय चुनावों में उनकी लेबर पार्टी की हार के मात्र एक दिन बाद आया है।
ब्राउन के अनुसार, "प्रत्येक सरकार दबाव में है। ऐसा इसलिए है कि लोग पूछ रहे हैं कि क्या हम (नेता) समस्याओं से जूझ सकते हैं।" उन्होंने कहा कि समय आ गया है कि इन प्रश्नों का जवाब दिया जाए।
उन्होंने कहा कि यह समस्याएं किसी सरकार की बनाई हुई नहीं है लेकिन इनसे जूझना सरकारों को ही पड़ेगा।
ब्राउन का कहना है कि केवल वही नहीं, बल्कि अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार, जॉन मैक्केन, बराक ओबामा और हिलेरी क्लिंटन भी दबाव महसूस कर रही हैं।
उल्लेखनीय है कि गत सप्ताह पिछले 40 वर्षो में स्थानीय चुनावों में लेबर पार्टी को अब तक की सबसे करारी हार मिली है। इसके लिए ब्राउन के आमजन के साथ कमजोर संबंधों को जिम्मेदार माना गया है।
ब्राउन ने कहा कि चुनावी हार से उबरने वाला मुख्य मुद्दा यह रहा है कि हम अपने देश में वैश्विक समस्याओं से कैसे निपटें।
उन्होंने कहा कि वह देश के प्रत्येक परिवार के लिए आवास, शिक्षा और रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications