ब्रिटिश काउंटी में सर्वाधिक लोकप्रिय है भारतीय मूल का व्यक्ति (लीड)
जालंधर (पंजाब), 4 मई (आईएएनएस)। ब्रिटेन की काउंटी ग्लूशस्टरशायर के मेयर हरजीत गिल ने हाल ही में हुए एक सर्वेक्षण में प्रिंस चार्ल्स समेत ब्रिटेन की तमाम मशहूर हस्तियों को लोकप्रियता के मामले में पीछे छोड़ दिया है।
जालंधर (पंजाब), 4 मई (आईएएनएस)। ब्रिटेन की काउंटी ग्लूशस्टरशायर के मेयर हरजीत गिल ने हाल ही में हुए एक सर्वेक्षण में प्रिंस चार्ल्स समेत ब्रिटेन की तमाम मशहूर हस्तियों को लोकप्रियता के मामले में पीछे छोड़ दिया है।
यह आनलाइन सर्वेक्षण ग्लूशस्टरशायर की एक साप्ताहिक पत्रिका द्वारा काउंटी के सबसे लोकप्रिय व्यक्ति की खोज के लिए कराया गया था।
पांच अप्रैल को शुरू हुई इस सर्वे प्रक्रिया में शाही परिवार, व्यापारिक घरानों, राजनीति, सिनेमा और खेल आदि विभिन्न क्षेत्रों की 200 नामचीन हस्तियों का चयन किया गया था। सूची में प्रिंस चार्ल्स और उनके बेटों के अतिरिक्त अभिनेत्री केट विंस्लेट, एलिजाबेथ हर्ले और कई अन्य प्रख्यात लोग शामिल थे।
पिछले साल सूची में पहला स्थान पाने वाले प्रिंस चार्ल्स इस साल फिसलकर छठे स्थान पर पहुंच गए। गिल ने भी सूची में 77 वें स्थान से शुरुआत की थी लेकिन वह धीरे-धीरे पहले स्थान पर पहुंचने में कामयाब रहे।
गिल ने इस बारे में आईएएनस से बात करते हुए कहा, "इतनी सारी विश्व प्रसिद्ध हस्तियों के बीच में पहला स्थान पाकर मुझे गर्व का अनुभव हो रहा है। इसका सीधा तात्पर्य यह है कि गंभीरता से किया गया काम और कड़ी मेहनत कभी बेकार नहीं जाती।"
गौरतलब है कि 98 फीसदी श्वेतों की आबादी वाली इस काउंटी में गिल पहले एशियाई मेयर हैं। काउंटी के सात सौ सालों के इतिहास में यह पहला मौका है जब कोई एशियाई व्यक्ति इसका मेयर बना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications