विधायक के घर वैवाहिक विज्ञापन से तलाशे जाते हैं वर-वधू
पटना, 4 मई (आईएएनएस)। बिहार के नबीनगर विधानसभा क्षेत्र से लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के विधायक विजय कुमार सिंह के यहां वैवाहिक विज्ञापनों के माध्यम से वर-वधू तलाशने की परंपरा चल पड़ी है। परंपरा की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने अपनी शादी के लिए भी समाचार पत्रों में विज्ञापन दिया है।
बिहार में एक बड़ा वर्ग इस परंपरा को सही नहीं मानता ऐसे माहौल में विधायक विजय कुमार का परिवार हदतोड़ी है। विधायक के भाई-बहनों के लिए भी विज्ञापन के माध्यम से ही दुल्हा और दुल्हनों की खोज की गई है। विधायक का पैतृक गांव औरंगााबाद जिले के काला पहाड़ में है और इनके पिता मथुरा प्रसाद की गिनती क्षेत्र के बड़े किसानों में होती है।
सिंह के बड़े भाई अजय कुमार सिंह की शादी फरवरी महीने में कृषि विभाग के अवर सचिव सुशील सिंह की पुत्री सुप्रिया के साथ हुई है। इस शादी के लिए भी राज्य के कई समाचार पत्रों में विज्ञापन निकाला गया था।
पुरुषों की बात छोड़ें इस परिवार में लड़कियों की शादी भी विज्ञापन निकाल कर की गयी है। विधायक की बहन सीमा सिंह की शादी गया के मंटु सिंह के साथ हुई है। आज कल दोनों अमेरिका में सुखी दाम्पत्य जीवन जी रहे हैं।
विनय कुमार का कहना है कि मेरी शादी के लिए तो समाचार पत्र में विज्ञापन छप गया है। अब छोटे भाई संजय की शादी के लिए अगले वर्ष विज्ञापन छपवाया जाएगा। संजय पेशे से इंजीनियर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**












Click it and Unblock the Notifications