जर्मनी की पहली चालक रहित रेलगाड़ी पटरी पर
न्यूरेमबर्ग (जर्मनी), 4 मई (आईएएनएस)। जर्मनी के दक्षिणी शहर न्यूरेमबर्ग में आज यहां की सवारी ढोने वाली पहली चालक रहित रेलगाड़ी ने अपनी पहली यात्रा की। इसकी पूरी यात्रा का संचालन कंप्यूटर द्वारा किया गया।
गौरतलब है कि चालक रहित रेलगाड़ियां कई दूसरे देशों में पहले से ही चल रही हैं। सिंगापुर के उत्तर-पश्चिमी मेट्रो लाइन (एनईएल) का संचालन वर्ष 2003 से ही हो रहा है। लेकिन न्यूरेमबर्ग में आज से शुरू हुई चालक रहित रेलगाड़ी इस मायने में कुछ अलग है कि इस प्रणाली में एक ही ट्रैक पर चालक सहित और चालक रहित गाड़ियों के संचालन की व्यवस्था है।
न्यूरेमबर्ग की संचालन कंपनी 'वीएजी' का कहना है कि चालक रहित रेलगाड़ी को 6.5 किलोमीटर ट्रैक पर बिना किसी पूर्व घोषणा के चलाया गया क्योंकि शहर के आधे लोग पहले दिन की यात्रा करना चाहते थे।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक 60 करोड़ यूरो की इस चालक रहित प्रणाली की रेलगाड़ी का औपचारिक उद्घाटन 14 जून को किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications