मस्तिष्क के प्रोटीन में छिपा है शराबखोरी का इलाज
न्यूयार्क, 4 मई (आईएएनएस)। भारी मात्रा में शराब का सेवन करने वाले लोगों के मस्तिष्क में एक खास तरह का परिवर्तन देखा जाता है। इस खोज के बाद शराब की लत से ग्रसित लोगों का इलाज आसान हो जाएगा।
वेक फारेस्ट विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने शराब की लत पाले हुए लोगों के मस्तिष्क में बेटा केटानिन नामक प्रोटीन का पता लगाया है। शोधकर्ताओं का कहना है कि यही प्रोटीन मनुष्य की शराब संबंधी आदतों के लिए जिम्मेदार है।
अध्ययन की सह लेखक क्विाआंग गू का कहना है कि इस खोज के बाद इस बीमारी के इलाज का मार्ग प्रशस्त होगा।
शोधकर्ताओं ने अपने आरंभिक अध्ययन में 500 प्रोटीनों का अध्ययन किया। उन्होंने पाया कि अत्यधिक शराब का सेवन करने वालों के मस्तिष्क में बेटा केटानिन प्रोटीन की मात्रा बहुत अधिक है।
शोधकर्ताओं ने उनके शरीर में भारी मात्रा में मिक नामक प्रोटीन भी पाया। गौरतलब है कि मिक की अत्यधिक मात्रा कैंसर का कारण बन सकती है।
शोधकर्ता क्विाआंग गू ने अभी और अधिक अध्ययन किए जाने की सिफारिश करते हुए कहा कि इससे शराब पीने वालों में कैंसर के खतरे का पता भी लगाया जा सकेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications