मध्य प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

भोपाल, 4 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के बीच कार्य विभाजन कर उन्हें उनकी जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।

प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष सुरेश पचौरी ने कार्य विभाजन संगठनात्मक और प्रशासनिक कार्यो को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए किया है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी में 61 पदाधिकारी हैं जिन्हें अलग अलग जिला इकाइयों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश इकाई में कुल 12 उपाध्यक्ष हैं जिनमें से हरवंश सिंह को जबलपुर शहर और विधानसभा परिसीमन समन्वयक, विठ्ठल भाई पटेल को छतरपुर एवं मानवाधिकार विभाग, बाल कवि बैरागी को सागर व रतलाम शहर, सज्जन सिंह वर्मा को धार एवं अनुसूचित जाति विभाग, बिसाहू लाल सिंह को मंडला व डिंडोरी, महेंद्र सिंह कालूखेड़ा को ग्वालियर शहर व ग्रामीण, डॉ़ गोविंद सिंह को दतिया एवं सहकारिता संस्थाएं समन्वयक, आरिफ अकील को सीहोर एवं रायसेन, माणिक सिंह को रीवा शहर व ग्रामीण, रामलाल यादव को बुरहानपुर ग्रामीण, रामेश्वर नीखरा को भोपाल शहर एवं हरदा और डॉ़ विजय लक्ष्मी साधो को देवास ग्रामीण की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्रियों में राजीव सिंह को संगठन एवं कार्यालय प्रभारी, बाला बच्चन को इंदौर शहर, अरूणोदय चौबे को छिंदवाड़ा, राजकुमार पटेल को राजगढ़, सोबरनसिंह मावई को शिवपुरी, गोविंद सिंह राजपूत को गुना, प्रभुदयाल गहलोत को झाबुआ, अर्चना जायसवाल को देवास शहर, ओम रघुवंशी को विदिश, भारत सिंह को खरगोन, साजिद अली को बुरहानपुर शहर व खंडवा शहर, प्रेमचंद गुड्डू को उज्जैन शहर, प्रकाश जैन को दमोह व उमरिया, राजा पटैरिया को सतना शहर व ग्रामीण, मोहन सिंह बुंदेला को खंडवा ग्रामीण, अशोक शर्मा को भिंड और लक्ष्मण ढोली को प्रचार प्रसार एवं प्रकाशन का प्रभारी बनाया गया है।

इसी तरह प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष एऩ पी़ प्रजापति को जवाहर भवन ट्रस्ट व लेखा शाखा, वित्तीय दायित्व व चुनाव प्रबंधन का प्रमुख बनाया गया है। प्रदेश इकाई के सचिव राम बरन सिंह गुर्जर को अशोक नगर, रमेश दुबे को श्योपुर, दिनेश गुर्जर को बैतूल, बलबीर तोमर को भोपाल ग्रामीण और अभय मेहता को होशंगाबाद का प्रभारी बनाया गया है।

पार्टी के मीडिया प्रभारी एस़ बी़ पटेल की ओर से जारी की गई सूची के मुताबिक सचिव देवेंद्र तेकाम को बालाघाट और अनूपपुर, अशोक सिंह को मुरैना, अतुल शर्मा को भा़ रा़ छा़ स़ व युवा कांग्रेस, राजेंद्र गहलोत को सिवनी व सेवादल, राकेश रतन सिंह को सीधी, पंकज संघवी को मंदसौर, वृंदावन अहिरवार को टीकमगढ़, संजय पाठक को जबलपुर ग्रामीण, योगेश शर्मा को शाजापुर, चेतन पाटीदार को नीमच, जगदीश शुक्ला को पन्ना, मनोज कपूर को शहडोल, करण सिंह पवार को इंदौर ग्रामीण, विजय माकड को नरिंसंहपुर, उदय प्रताप सिंह को कटनी शहर व ग्रामीण, उमराव सिंह गुर्जर को बडवानी, संजय शुक्ला को उज्जैन ग्रामीण, राजेश राजपूत को प्रचार प्रसार व प्रकाशन, कल्पना सलाम को महिला कांग्रेस और हरिओम शर्मा को सागर ग्रामीण की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+