बुढ़ापा बनाता है भुलक्कड़
सिडनी, 4 मई (आईएएनएस)। यह एक आम धारणा है कि अधिक उम्र में लोग स्मृति भ्रम के शिकार हो जाते हैं। आस्ट्रेलिया के विक्टोरिया विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने इस बात का पुष्टि कर दी है।
शोध में 65 वर्ष से अधिक उम्र के चार सौ लोगों पर परीक्षण किए गए। परीक्षणों के निष्कर्षो का प्रकाशन 'हेल्थ साइकोलाजी' नामक जर्नल में किया गया है।
शोधकर्ताओं ने उन 400 लोगों से पूछा कि वे गंभीर रुप से बीमार पड़ने पर कौन सी चिकित्सा पद्धति अपनाना चाहेंगे।
एक साल बाद उनसे दोबारा वही सवाल पूछा गया। इसके परिणाम चौंकाने वाले थे।
लगभग एक तिहाई लोगों ने अपनी इच्छा बदल दी जबकि 86 फीसदी लोग ठीक से याद नहीं पाए कि पहले उन्होंने क्या कहा था?
शोधकर्ताओं ने अध्ययन में पाया कि मनुष्यों की उम्र बढ़ने के साथ ही उन्हें स्मृति भ्रम की शिकायत होने लगती है। इससे बचाव के लिए उन्हें अच्छे देखभाल की जरूरत होती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications