इराक में 5 अमेरिकी सुरक्षाकर्मी मरे, शिया मस्जिद ध्वस्त
बगदाद, 4 मई (आईएएनएस)। इराक में हुए दो अलग-अलग विस्फोटों में पांच अमेरिकी सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई। इस बीच बसरा शहर के दक्षिणी इलाके में स्थित शिया थाराल्लाह पार्टी मुख्यालय को इराकी सुरक्षाकर्मियों ने उड़ा दिया है।
समाचार एजेंसी डीपीए ने अमेरिकी सेना के हवाले से बताया कि शुक्रवार को पश्चिमी अंबर प्रांत में सड़क किनारे विस्फोट हो जाने से चार अमेरिकी नौ सैनिकों की मौत हो गई जबकि पूर्वी बगदाद में हुए विस्फोट में एक सुरक्षाकर्मी मारा गया।
इस बीच इराकी और अमेरिकी सुरक्षाकर्मी पूर्वी बगदाद के सर्द शहर में कट्टरपंथी शिया नेता मोक्तदा अल सद्र के हथियारबंद समर्थकों के खिलाफ संयुक्त अभियान जारी रखे हुए है। शनिवार को अमेरिकी सेना ने बताया कि शहर के अपराधिक तत्वों को नियंत्रण में कर लिया गया है।
गौरतलब है कि सुरक्षाकर्मी ईरान समर्थित शिया हथियारबंद विद्रोहियों को अपाराधिक तत्व की नाम से सूचित करते हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बसरा में इराकी सुरक्षाकर्मियों ने एक शिया मस्जिद को भी उड़ा दिया है। यहां थाराल्लाह पार्टी का मुख्यालय भी था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications