राईट्स का आईपीओ अगली तिमाही में

मुंबई, 4 मई (आईएएनएस)। सार्वजनिक क्षेत्र की आधारभूत संरचना और लाजिस्टिक परामर्श कंपनी 'रेल इंडिया टेकि्न कल एंड इकोनॉमिक सर्विसेस लिमिटेड' (राईट्स) इस वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही में अपना आईपीओ लाएगी।

मुंबई, 4 मई (आईएएनएस)। सार्वजनिक क्षेत्र की आधारभूत संरचना और लाजिस्टिक परामर्श कंपनी 'रेल इंडिया टेकि्न कल एंड इकोनॉमिक सर्विसेस लिमिटेड' (राईट्स) इस वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही में अपना आईपीओ लाएगी।

कंपनी के प्रबंध निदेशक वी.के. अग्रवाल ने बताया कि राईट्स निजी-सार्वजनिक भागीदारी(पीपीपी) वाले उद्यमों के क्षेत्र में प्रवेश करने की योजना बना रही है।

अग्रवाल ने आईएएनएस से एक भेंट में बताया, "हम भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की स्वीकृति का इंतजार कर रहे हैं।

हमें पीपीपी और इस तरह की अन्य योजनाओं जैसे 'बिल्ड ओन आपरेट ट्रांसफर' (बीओओटी)और 'बिल्ड ओन ट्रांसफर'(बीओटी) के क्रियान्वयन के लिए आवश्यकता है।"

अफ्रीका में कंपनी की उपस्थिति के बारे में उन्होंने कहा, "अफ्रीका का भविष्य बहुत उज्जवल है। हमने वहां की सरकारों से रेल क्षेत्र के विकास के बारे में बातचीत भी की है। हम वहां ज्यादातर काम पीपीपी, बीओटी और बीओओटी के आधार पर करेंगे।"

राईट्स ने अफ्रीका में तीन खनन कंपनियों के साथ समझौता किया है। इन कंपनियों का कोयला मोजांबिक के बेरिया बंदरगाह तक लाने में राईट्स मदद करेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+