आईआईटी में शुल्क बढ़ोतरी पर सरकार की मंजूरी
नई दिल्ली, 4 मई (आईएएनएस)। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के शुल्कों में दोगुनी बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर केंद्र सरकार ने मुहर लगा दी है।
आईआईटी परिषद के अध्यक्ष और केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री अर्जुन सिंह ने शनिवार को शुल्क वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। एक अधिकारी के अनुसार नए शैक्षणिक सत्र से नई शुल्क व्यवस्था लागू हो जाएगी।
आईआईटी प्रबंधन द्वारा गठित सी. एन. आर. रॉव समिति ने शुल्क वृद्धि के संबंध में सिफारिशें पेश की थीं। नए सत्र बी.टेक और एम.टेक के पाठ्यक्रम के लिए 25 हजार रुपये के स्थान पर 50 हजार रुपये देने होंगे।
अधिकारी के अनुसार शुल्क दोगुनी करने के बावजूद आईआईटी प्रत्येक छात्र पर लगभग एक लाख पचास हजार रुपये खर्च करेगा। शुल्क के बढ़ोतरी के संबंध में सभी सातों आईआईटी को सूचना भेज दे गई है।
गौरतलब है कि खड़गपुर, मुंबई, चेन्नई, दिल्ली, कानपुर, गुवाहाटी और रुड़की ने शुल्क बढ़ोतरी करने की इच्छा जाहिर की थी। दरअसल, इससे पहले भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) ने भी शुल्क बढ़ोतरी के संबंध कदम उठाया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications