मप्र में निजी कालेज की छात्राओं को मिलेंगे पांच हजार रुपये
इंदौर, 4 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निजी कालेजों में दाखिला लेने वाले छात्राओं को पांच हजार रुपए देने की घोषणा की है। यह राशि 'गांव की बेटी' योजना के तहत दी जाएगी।
मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में आयोजित महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में मुख्य मंत्री ने कहा कि महिलाओं के सशक्त होने पर ही प्रदेश प्रगति कर सकता है। इसीलिए वे महिलाओं की सशक्तिकरण के लिए हर स्तर पर प्रयास कर रहे हैं।
बिटिया के पैदा होते ही लाडली लक्ष्मी योजना है तो पढ़ाई के लिए साइकिल दी जा रही है और अब निजी कालेज में दाखिला लेने पर सरकार पांच हजार रुपये देगी।
मुख्य मंत्री ने मजदूरों के लिए बनाई गई सुरक्षा पेंशन की भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि महिला मजदूर को प्रसव पर 45 दिन की मुफ्त मजदूरी दी जाती है वहीं उसके पति को 15 दिन की मुफ्त मजदूरी का प्रावधान है।
इस मौके पर महिला बाल विकास मंत्री कुसुम महदेले और आदिम जाति कल्याण मंत्री रंजना बघेल ने सरकार की योजनाएं गिनाई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications