इजरायल ने अप्रैल में 363 फिलिस्तीनियों को गिरफ्तार किया
रमल्लाह/तेल अवीव, 3 मई (आईएएनएस)। इजरायल ने अप्रैल के दौरान पश्चिमी तट क्षेत्र से 363 फिलिस्तीनियों को गिरफ्तार किया है।
'फिलिस्तीनियन सेंटर फार प्रिजनर्स डिफेंस' के मुताबिक सबसे ज्यादा गिरफ्तारियां नैबलूस शहर में हुई हैं। यहां 128 फिलिस्तिनियों को इजरायली सैनिकों ने गिरफ्तार किया है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार इजरायल की सेना ने इस रिपोर्ट से न तो सहमति जताई है और न ही इसे गलत बताया है। गौरतलब है कि इजरायली सैनिक फिलिस्तीनी चरमपंथियों की खोज में पश्चिमी तट के शहरों और गांवों में नियमित रूप से कार्रवाई करते रहे हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक हाल की गिरफ्तारियों में उम्र या इस तरह की किसी भी पक्ष का ध्यान नहीं रखा गया है। इसमें सभी तरह के फिलिस्तीनी नागरिक शामिल हैं।
रिपोर्ट में कहा गया है कि इजरायली सैनिक कुत्तों का इस्तेमाल करते हैं और कार्रवाई के दौरान कैदियों की पिटाई करते हैं।
उधर फिलिस्तीनी संगठन हमास ने मीडिया को फैक्स द्वारा भेजे गए एक वक्तव्य में कहा, "इजरायली सैनिकों द्वारा की गई गिरफ्तारी में फिलिस्तीन की सुरक्षा सेवाओं की भी भूमिका रही है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications