आईएफसी देगी टाटा मुंद्रा परियोजना को 45 करोड़ डालर का कर्ज

मुंबई, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। विश्व बैंक का संस्थान अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय संघ (आईएफसी) गुजरात स्थित टाटा मुद्रा विद्युत परियोजना को 45 करोड़ डालर का कर्ज देगी।

इस परियोजना के पूरा होने पर उत्तरी और पश्चिमी भारत के पांच राज्यों का बिजली संकट दूर करने में सहायता मिलेगी।

कुल 4.2 अरब डालर की लागत वाली इस परियोजना में आईएफसी ने यह निवेश 20 साल की अवधि के लिए किया है।

आईएफसी विश्व भर में अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में निवेश कर रही है। वह कोयला से चलने वाले उन्हीं संयंत्रों में निवेश कर रही है जो उच्च कार्यक्षमता वाले हैं और जो कम मात्रा में कार्बन का उत्सर्जन करते हैं। टाटा मुंद्रा भी उनमें से एक है।

आईएफसी के दक्षिण एशियाई क्षेत्र के निदेशक पाओलो मार्टेल्ली ने कहा, "हम इस परियोजना की सहायता करके प्रसन्न हैं इससे वर्ल्ड बैंक की उस नीति का पता चलता है जिसके तहत वह भारत के ऊर्जा क्षेत्र की मदद करना चाहता है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में भी मदद पहुंचाई जा सके।"

आईएफसी विकासशील देशों के निजी क्षेत्र को आर्थिक सहायता देकर आर्थिक विकास की गति को बनाए रखने में मदद करता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+