राजधानी दिल्ली में तिब्बतियों के बड़े प्रदर्शन की तैयारी

नई दिल्ली/धर्मशाला, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। तिब्बतियों ने राजधानी दिल्ली में 17 अप्रैल को ओलंपिक मशाल गुजरने के समय बड़े प्रदर्शन के लिए कमर कस ली है। इस हफ्ते लंदन और पेरिस में बीजिंग ओलंपिक मशाल के सफल विरोध से उनका उत्साह चरम पर है।

नई दिल्ली/धर्मशाला, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। तिब्बतियों ने राजधानी दिल्ली में 17 अप्रैल को ओलंपिक मशाल गुजरने के समय बड़े प्रदर्शन के लिए कमर कस ली है। इस हफ्ते लंदन और पेरिस में बीजिंग ओलंपिक मशाल के सफल विरोध से उनका उत्साह चरम पर है।

तिब्बतियों के बीच 'वन मैन आर्मी' के रूप में प्रसिद्ध तेनजिन त्सुनदुवे ने आईएएनएस को बताया कि दिल्ली में ओलंपिक मशाल के विरोध में कोई भी कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। यह वही तेनजिन हैं, जिसने चीनी राष्ट्रपति हू जिनताओ और प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ के सामने अकेले स्वतंत्र तिब्बत का झंडा व बैनर लहराया था।

ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि देशभर से करीब 5 हजार तिब्बती प्रदर्शन करने के लिए राजधानी दिल्ली में आएंगे। करीब 2 हजार तिब्बती तो दिल्ली में आ ही चुके हैं।

धर्मशाला से चले 'मार्च टू तिब्बत' के प्रदर्शनकारी दिल्ली के बाहर पहुंच चुके हैं। इनकी संख्या 200 से ऊपर है और ये दिल्ली में मजनूं का टीला में गुरुवार को पहुंच जाएंगे।

राजधानी दिल्ली में करीब 3 हजार तिब्बती छात्र हैं और कुछ हजार तिब्बती परिवार दिल्ली में निवास करता है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इनमें से बहुत सारे तिब्बतियों द्वारा विरोध प्रकट किया जाएगा।

ऐसी उम्मीद है कि तिब्बतियों और तिब्बत से सहानुभूति रखने वाले लोग नई दिल्ली में 17 अप्रैल को ओलंपिक मशाल गुजरने के समय चीन विरोधी प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+