भारत और कजाकिस्तान युवा राष्ट्र : अंसारी

नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने कजाकिस्तान के अल्माटी में अल फराबी कजाख नेशनल यूनिवर्सिटी में अपने संबोधन में कहा कि भारत और कजाकिस्तान दोनों ही युवा राष्ट्र हैं। भारत में 55 करोड़ से अधिक लोग 25 वर्ष से कम उम्र के हैं।

उपराष्ट्रपति सचिवालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार उपराष्ट्रपति ने कहा कि आज के युवा ही भविष्य के नेता हैं। उपराष्ट्रपति इस समय कजाकिस्तान की यात्रा पर हैं।

उन्होंने कहा कि भारत और कजाकिस्तान इस मामले में भाग्यशाली रहे हैं कि इतिहास के महत्वपूर्ण मोड़ पर उन्हें बुद्धिमान नेताओं का मार्गदर्शन मिला। कजाख नेशनल यूनिवर्सिटी का नाम मोहम्मद बिन मोहमदबन तरखान अबू नस्र अल-फराबी के नाम पर रखा गया है। उपराष्ट्रपति ने अल-फराबी को मध्य एशिया के महानतम वैज्ञानिकों एवं इस्लामी दुनिया के महान दार्शनिकों में से एक बताया।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि दोनों देशों के बीच मजबूत संबंध रहे हैं। दोनों देशों के बीच संबंध और प्रगाढ़ होने से संपन्नता बढ़ेगी तथा न केवल हमारे देशों बल्कि इस क्षेत्र एवं दुनिया में भी संपन्नता एवं सुरक्षा बढ़ाने में योगदान मिलेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+