पेरु के आर्मी जनरल को 35 वर्ष की सजा
लीमा, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। पेरु में सेना गुप्तचर व्यवस्था के पूर्व प्रमुख जनरल जूलियो सालाजार मुनरो को लीमा विश्वविद्यालय में 18 जुलाई 1992 में नौ विद्याथिर्यों और एक प्रोफेसर की हत्या के आरोप में 35 वर्ष की कैद की सजा सुनाई गई है।
अदालत के अधिकारियों द्वारा मंगलवार को दी गई जानकारी में कहा गया कि ला कांतुता विश्वविद्यालय में सालाजार को हत्या और लोगों को बलपूर्वक गायब करने के आरोप में यह सजा सुनाई गई है।
सालाजार के तीन पूर्व मातहतों को भी 15 वर्ष की सजा सुनाई गई जबकि दो पूर्व एजेंटों को बरी कर दिया गया।
गौरतलब है कि देश के पूर्व तानाशाह अल्बटरे फ्यूजिमोरी के शासनकाल में शीर्ष फौजी शख्सियत थे। फ्यूजिमोरी पर भी 1992 में की गई हत्याओं के संबंध में मामला चल रहा है।
अदालत ने कहा कि सालाजार ने पेरु के पूर्व गुप्तचर प्रमुख व्लादीमीरो मोंतेसिनोस के कहने पर हत्याएं की थीं। मोंतेसिनोस पर हत्या सहित दर्जनों मामले दर्ज हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications