ढाका-कोलकाता रेल सेवा के लिए तीन वर्षो का समझौता

ढाका, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत और बांग्लादेश के बीच रेल सेवा शुरू करने संबंधी तीन वर्षीय समझौते पर अगले सप्ताह दस्तखत किए जाएंगे। यह रेल सेवा इस महीने की 14 तारीख से शुरू होनी है। इस रेल को 'मैत्री एक्सप्रेस' का नाम दिया गया है।

यहां की गई घोषणा के अनुसार अगले सप्ताह हस्ताक्षरित होने वाले इस समझौते को कोई भी पक्ष तीन महीने की अग्रिम सूचना देकर भंग कर सकता है।

समाचार पत्र 'डेली स्टार' ने गृह सचिव अब्दुल करीम के हवाले से बताया कि बांग्लादेश द्वारा अभी दर्शना रेलवे स्टेशन पर बाड़ घेरने का काम किया जाना है।

यह पूछे जाने पर कि क्या दर्शना स्टेशन पर भारत की तरह ही धातु का सुरक्षा द्वार बनाया जाएगा करीम ने कहा कि हमारी तरफ से अभी इसकी तैयारी नहीं है।

गौरतलब है कि भारत ने चिंता जताई है कि अगर दोनों तरफ धातु के सुरक्षा द्वार नहीं बनाए गए तो लोगों और वस्तुओं की अवैध यात्रा की आशंका बनी रहेगी।

ढाका और कोलकाता के बीच इससे पहले आखिरी रेल 1965 में चली थी जब ढाका पूर्वी पाकिस्तान की राजधानी था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+