पर्यटकों के लिए मोबाइल बनेगा गाइड

भोपाल, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों के भ्रमण के लिए अब सैलानियों को गाइड की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि उन्हें पर्यटन स्थल की सारी जानकारी मोबाइल पर ही उपलब्ध करा दी जाएगी। इस योजना को भोपाल में मिली सफलता के बाद मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम तीन और शहरों में लागू करने जा रहा है।

देश और विदेश के विभिन्न स्थानों से आने वाले पर्यटकों को गाइड और पुस्तकों पर निर्भर रहना पड़ता है। इन सैलानियों को आसानी से पर्यटन स्थल का ब्योरा मिल सके इसके लिए 24 मई से 'मोबाइल फोन ऑडियो गाइड' सेवा शुरू की जा रही है।

इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में शुरू होने वाली इस योजना के तहत हर पर्यटन स्थल पर एक सूचना पटल लगाया जाएगा जिस पर एक फोन नंबर दर्ज रहेगा, जिसे डायल करते ही मन चाही भाषा में उस पर्यटन स्थल की विस्तृत जानकारी मिल जाएगी। हर पर्यटन स्थल के लिए अलग अलग कोड तय किए जाएंगे।

मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक अश्विनी लोहानी ने कहा, "मोबाइल गाइड का पहला प्रयोग भोपाल में किया गया था जिसमें अपेक्षा से अधिक सफलता मिली है। इसी को देखते हुए तीन और शहरों में इसे लागू किया जा रहा है।" पर्यटकों को मोबाइल पर एक मिनट में ही पर्यटन स्थल की पूरी जानकारी मिल जाएगी, जिसके एवज में उन्हें स्थानीय कॉल दर पर भुगतान करना होगा। यह सेवा एक निजी टेलीफेान कंपनी के साथ मिलकर शुरू की जा रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+