आगरा में ट्रक-ऑटो भिड़ंत में 5 की मौत

आगरा, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। आगरा में ट्रक-ऑटो भिड़ंत से दो महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आगरा के एसएन मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आगरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहित अग्रवाल ने आईएएनएस को बताया कि घटना न्यू आगरा थाना के सुल्तानगंज पुलिया चौराहे पर उस समय हुई, जब मथुरा से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने सवारियों से भरे ऑटो को टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि ऑटो ड्राइवर कमल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। तीन अन्य घायलों का जिले के एसएन मेडिकल अस्पताल में इलाज चल रहा है। अग्रवाल ने बताया कि कमल को छोड़कर किसी और मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

ट्रक के ड्राइवर राजकिशोर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में पता चला कि वह मैनपुरी का रहने वाला है। घटना के बाद लोगों ने घंटों राष्ट्रीय राजमार्ग जाम रखा और गाड़ियों पर पथराव किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+