कंपनी शुरू करने के लिए अंशुल समर को चाहिए 5 लाख डालर

न्यूयार्क, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। अंशुल समर कोई आम भारतीय किशोर नहीं है। जिस उम्र में बच्चे खेलने-कूदने में व्यस्त रहते हैं उस उम्र में यह 14 वर्षीय किशोर सिलिकान वैली में अपनी कंपनी के लिए पांच लाख डालर का कोष एकत्रित करने का प्रयास कर रहा है।

समर अल्केमिस्ट एंपायर इंक नामक कंपनी का मुख्य कार्यकारी अधिकारी है और उसने 'इलेमेंट्रो' नामक एक गेम का अविष्कार किया है। इसकी मदद से खेल खेल में ही रसायन विज्ञान की शिक्षा ली जा सकती है।

समर ने महज पांच सौ डालर में अपनी कंपनी की शुरुआत की। उसने अपने इस गेम का एक आदर्श नमूना तैयार किया। इस नमूने को अमेरिका में 'द इंडस इंटरप्रेन्योर्स कांफ्रेंस' में प्रदर्शित किया गया।

अब वह अपने इस गेम को अमेरिकन केमिकल सोसाइटी की राष्ट्रीय बैठक में प्रस्तुत करने के लिए पूरी तरह तैयार है ताकि उसे इसके व्यावसायिक उत्पादन के लिए आर्थिक सहायता मिल सके।

यह खेल 121 कार्डो पर आधारित है जो विभिन्न रासायनिक घटकों का प्रतिनिधित्व करते हैं। दो खिलाड़ियों वाले इस खेल का उद्द्ेश्य है अपने प्रतिद्वंद्वी के इलेक्ट्रानों की संख्या को शून्य कर देना।

अपने इस गेम के बारे में समर ने कहा, "हमारा लक्ष्य है रसायन विज्ञान के अध्ययन को रोचक और मनोरंजक बनाना।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+