हाजिर मांग के सहारे चढ़े तेल व तिलहन वायदा

नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। घरेलू वायदा बाजारों में बुधवार को तेल व तिलहन वायदा चढ़कर बंद हुए। हाजिर बाजार में मांग में बढ़ोतरी और कारोबारियों द्वारा की गई शार्ट -कवरिंग वायदा में तेल व तिलहन की कीमतों में तेजी के लिए मुख्य रूप से जिम्मेदार रहा। अमेरिकी वायदा बाजार शिकागो बोर्ड आफ ट्रेड (सीबोट) के इलेक्ट्रानिक ट्रेडिंग में सोया तेल में मजबूती से भी घरेलू वायदा में तेल व तिलहन की कीमतों को समर्थन मिला।

मलेशिया के वायदा बाजार (बुरसा मलेशियन डेरीवेटिव्स) बीएमडी में हालांकि आज क्रूड पाम तेल (सीपीओ) की की कीमतों में बिकवाली के दबाव की वजह से नरमी देखने को मिली। यहां बेंचमार्क सीपीओ जून वायदा 52 रिंगिट गिरकर 3,325 रिंगिट प्रति टन बंद हुआ। घरेलू वायदा बाजार बंद होने के समय सीबोट के इलेक्ट्रानिक ट्रेडिंग में सोया तेल मई वायदा 15.25 सेंट ऊपर था।

एनसीडीईएक्स में आज सोया तेल मई वायदा 2.30 रुपये चढ़कर 551 रुपये प्रति 10 किलो बंद हुआ जबकि समान अवधि का सोया तेल वायदा इंदौर स्थित नेशनल बोर्ड आफ ट्रेड (एनबीओटी) में 0.70 रुपये की मामूली नरमी से 553.10 रुपये प्रति 10 किलो बंद हुआ। एमसीएक्स में समान अवधि का सोया तेल वायदा 2.35 रुपये की मजबूती से 551.35 रुपये प्रति 10 किलो बंद हुआ।

एनसीडीईएक्स में सरसों सीड मई वायदा आज 2.45 रुपये चढ़कर 516 रुपये प्रति 20 किलो बंद हुआ।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+