अफ्रीकी संसाधनों के लिए भारत का चीन से मुकाबला नहीं : प्रधानमंत्री

नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आज यहां पहले भारत-अफ्रीका मंच शिखर सम्मेलन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में कहा कि अफ्रीका में स्थित संसाधनों के लिए भारत का चीन अथवा किसी अन्य देश के साथ कोई मुकाबला नहीं है।

यह दो दिवसीय शिखर सम्मेलन आज समाप्त हो गया। इस सम्मेलन में 14 अफ्रीकी देशों के प्रतिनिधियों ने भागीदारी की।

प्रधानमंत्री ने कहा, "हम चीन अथवा किसी भी अन्य देश के साथ किसी तरह के मुकाबले में नहीं हैं। भारत और अफ्रीका की एक साथ काम करने की इच्छा नई नहीं है। हमारा एक जैसा अतीत है और हम लंबे समय से एक दूसरे के साझीदार हैं।"

तंजानिया के राष्ट्रपति और 53 देशों वाले अफ्रीकी संघ के अध्यक्ष जकाया मृशो किक्वे ते ने इस बात पर बल दिया कि भारत और अफ्रीका सभी क्षेत्रों में भागीदारी करें।

सम्मेलन के अंत में दो दस्तावेजों पर स्वीकृति बनी इनमें से एक था 'दिल्ली डिक्लियरेशन' और दूसरा 'अफ्रीका-इंडिया फ्रेमवर्क फॉर कोआपरेशन'। भारत और अप्रीका 21 वीं सदी में इन दोनों के सहारे ही विकास की मंजिल तय करेंगे।

दोनों पक्षों ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक दूसरे की भागीदारी का समर्थन किया।

गौरतलब है कि अफ्रीका के साथ भारत का कुल व्यापार 30 अरब डालर का है जबकि चीन का व्यापार भारत से लगभग दो गुना यानी लगभग 56 अरब डालर का है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+