नाटो में यूक्रेन और जॉर्जिया के प्रवेश के खिलाफ है रूस

मास्को, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। रूस 'उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन' (नाटो) में अपने पड़ोसी देश यूक्रेन और जॉर्जिया के प्रवेश के खिलाफ है।

रूस के विदेश मंत्री सेरगई लॉवरोव ने कहा कि नाटो में यूक्रेन और जॉर्जिया के प्रवेश को रोकने के लिए रूस हर संभव प्रयास करेगा।

मास्को के 'एकोहो मोस्कवी' रेडियो को दिए साक्षात्कार में लॉवरोव ने कहा, " हम नाटो में यूक्रेन और जॉर्जिया के प्रवेश के खिलाफ हैं। इन दोनों देशों के प्रवेश को रोकने के लिए हम हर संभव प्रयास कर रहे हैं। "

उन्होंने कहा कि यूक्रेन और जॉर्जिया के नाटो में संभावित प्रवेश से कई समस्या आ सकती हैं। लॉवरोव ने कहा, "नाटो देश जिस समस्या का समाधान बातचीत से करना चाहते हैं वह इस संबंध से एक बड़ी समस्या में तब्दील हो सकती है।"

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते बुखारेस्ट में नाटो सदस्यों ने यूक्रेन और जॉर्जिया को नाटो की सदस्यता दिए जाने के प्रस्ताव को टाल दिया था। लेकिन नेताओं ने कहा कि वे इस संबंध में दिसंबर में समीक्षा करेंगे।

माना जा रहा है कि इन दोनों देशों को नाटो की सदस्यता का समर्थन अमेरिका कर रहा है।

समाचार एजेंसी आरआई नोवोत्सी के अनुसार बुखारेस्ट में नाटो सम्मेलन की समाप्ति के बाद यूक्रेन और जॉर्जिया के नेताओं ने कहा था कि उन्हें नाटो की सदस्यता मिलने की उम्मीद है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+