हेमा मालिनी संतुष्ट हैं अपनी दोहरी भूमिका से

इंदौर, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। अपने दौर की ड्रीम गर्ल और भाजपा की सांसद हेमा मालिनी अपने अभिनय तथा राजनीति की भूमिका से संतुष्ट हैं। वे कहती हैं कि दोनो क्षेत्रों में अपने किरदार को वह पूरी ईमानदारी से निभा पाने में सफल रही हैं।

उन्होंने यह बात पत्रकारों से चर्चा के दौरान कही। बैतूल लोक सभा के उप चुनाव के प्रचार के लिए जाने से पहले यहां रुकी हेमा मालिनी ने स्वीकारा कि फिल्म स्टार जनता में लोकप्रिय होते हैं इसलिए उन्हें राजनीति में अपनी भूमिका निभाना चाहिए। उन्होंने आगे जोड़ा कि इसका आशय यह कतई नहीं है कि हर अभिनेता को नेता बन जाना चाहिए।

हेमा मालिनी ने इस मौके पर मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह सरकार के काम काज की भी सराहना की। उन्होंने केन्द्र में अटल बिहारी बाजपेयी सरकार के कार्यकाल को भी याद किया और कहा कि उस दौर में देश तथा जनता के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए गए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+