गोलीबारी की दो घटनाओं से दहला नोएडा

नोएडा, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली से सटे नोएडा में मंगलवार की देर रात घटी गोलीबारी की दो घटनाओं ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिया है।

पहली घटना में जहां एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई, वहीं दूसरी घटना में हमलावरों ने सेवानिवृत्त अधिकारी को घायल कर दिया।

पुलिस के अनुसार सेक्टर-31 में रात करीब 11:30 बजे मोटरसाइकिल पर सवार चार अज्ञात हमलावरों ने 24 वर्षीय शिबा थामस को उनकी कार से बाहर निकाला।

उसके बाद हमलावरों और थामस के बीच कुछ बहस हुई। पुलिस के मुताबिक इसी बीच एक युवक ने थामस पर गोली चला दी। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए।

पुलिस के मुताबिक यह युवती पहले एक अंतर्राष्ट्रीय विमान सेवा कंपनी में एयरहोस्टेज के पद पर कार्यरत थी। युवती के माता-पिता विदेश में रहते हैं।

फिलहाल पुलिस हत्या के इस मामले को प्रेम-प्रसंग से जोड़कर देख रही है।

मामले की जांच में जुटे एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में मृतक युवती के ब्वाय फ्रेंड और कुछ अन्य दोस्तों से पूछताछ शुरू कर दी गई है।

इस घटना के थोड़ी देर बाद ही शहर के सेक्टर-44 में एमिटी विश्वविद्यालय के समीप कुछ अज्ञात लुटेरों ने एक वरिष्ठ नागरिक को अपना निशाना बनाने की कोशिश की। जब बुजुर्ग ने लुटेरों का विरोध किया तो उन्होंने गोलियां चलाईं। इस घटना में बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्हें उपचार के लिए आर्मी रिसर्च एंड रेफरेल अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+