यूएनओ ने शुरू की नेपाल में चुनाव पूर्व हिसंक घटनाओं की जांच

काठमांडू, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र संघ (यूएनओ) ने नेपाल में संविधान सभा के चुनावों से कुछ दिन पहले दो अलग-अलग इलाकों में घटी हिंसक घटनाओं की जांच बुधवार से शुरू कर दी।

काठमांडू, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र संघ (यूएनओ) ने नेपाल में संविधान सभा के चुनावों से कुछ दिन पहले दो अलग-अलग इलाकों में घटी हिंसक घटनाओं की जांच बुधवार से शुरू कर दी।

संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव बान की-मून के नेपाल में विशेष प्रतिनिधि इयान मार्टिन ने इस आशय की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि जांचकर्ताओं का एक दल डांग जिले में पहुंच चुका है।

इस इलाके में मंगलवार की रात को माओवादियों और प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला की पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच हुई हिंसक झड़पों में सात पूर्व माओवादियों की मौत हो गई थी।

यूएनओ के इस प्रतिनिधि ने मंगलवार की रात को सुरखेट इलाके में हुई हिंसक घटना के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि यूएनओ का एक विशेष दल इस घटना की जांच करेगा।

इस घटना में यूएमएल के उम्मीदवार ऋषि प्रसाद शर्मा की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद बुधवार को सुरखेट में यूएमएल केकार्यकर्ताओं ने उग्र विरोध प्रदर्शन किया।

सुरक्षा बलों द्वारा प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के दौरान एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई ।

बाद में इस व्यक्ति की शिनाख्त 'यंग कम्युनिस्ट लीग' के सदस्य गोपाल सुनुवार के रूप में की गई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+