केरल में चिकनगुनिया के नए मामले

कोझिकोड, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। केरल में पिछले दिनों हुई तेज और बेमौसम बरसात के बाद कोझिकोड जिले में मंगलवार को चिकनगुनिया ज्वर के नए मामले दर्ज किए गए हैं।

गत वर्ष भी राज्य के केंद्रीय और दक्षिणी जिलों में चिकनगुनिया के मामले सामने आए थे। कोझिकोड जिला के स्वास्थ्य अधिकारी ए. बाबूराज ने आईएएनएस को जानकारी दी कि वताकारा में छह और मरुथोंकारा में चिकनगुनिया के नौ पुख्ता मामले पाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि तमिलनाडु से आने वाले एक व्यक्ति के कारण यह ज्वर फैला है। बाबूराज के अनुसार जिन क्षेत्रों में बीमारी फैली है वहां ऐडिस इजिप्टी नामक मच्छर भारी मात्रा में पाया जाता है, जो चिकनगुनिया वायरस फैलाता है।

उन्होंने कहा, "पिछले साल कोझीकोड में चिकनगुनिया के कई मामले हुए थे लेकिन हमने उस पर काबू पा लिया था। कोडेनचेरी शहर में सबसे अधिक मामले सामने आए थे।

मच्छर को खत्म कर हमने बीमारी फैलने से रोकी थी। इस बार भी हम मच्छरों को खत्म करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।"

बाबूराज के अनुसार, "एडिस इजिप्टी साफ-सुथरे पानी में पैदा होता है। नारियल की पत्तियों और उसके खोल में जमा होने वाला पानी मच्छरों का घर बन रहे हैं।"

बीमारी की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने घर-घर जाकर लोगों को इसकी जानकारी और मच्छर पैदा होने वाले स्थानों को साफ करने की सलाह देने का अभियान चलाया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+