हनीफ मामले में आस्ट्रेलियाई पुलिस आयुक्त ब्रिटेन पहुंचे
सिडनी, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया में अभी भी भारतीय डाक्टर मोहम्मद हनीफ का मामला ठंडा नहीं पड़ा है। आस्ट्रेलिया की संघीय पुलिस (एएफपी) के आयुक्त मिकी कील्टी इस मामले समेत कुछ और मामलों पर ब्रिटिश अधिकारियों से बातचीत करने ब्रिटेन गए हैं।

कील्टी और आस्ट्रेलिया के महान्यायवादी राबर्ट मैकक्लीलैंड ब्रिटेन के अधिकारियों से सुरक्षा, खुफिया और आतंकवाद संबंधी जांच में सहयोग के अलावा डाक्टर हनीफ के मामले पर भी चर्चा करेंगे।
यह यात्रा आस्ट्रेलियाई पुलिस द्वारा हनीफ के खिलाफ आतंकवाद के एक मामले की घपले वाली जांच किए जाने के बाद हो रही है। इस जांच में 80 लाख आस्ट्रेलियाई डालर खर्च करने के बाद भी कुछ हाथ नहीं लगा। एएफपी के नौ सदस्य अभी भी इस पर काम कर रहे हैं।
गौरतलब है कि हनीफ पर अपने एक रिश्तेदार और ब्रिटेन में हुए एक बम धमाके के प्रमुख आरोपी सबील अहमद को अपना मोबाइल सिम कार्ड देकर उसकी मदद करने का आरोप लगाया गया था।
जुलाई 2007 में हनीफ को जैसे ही इस मामले में जमानत मिली आस्ट्रेलिया के तत्कालीन प्रवासी मामलों के मंत्री केविन एंड्रयूज ने उसका काम करने का वीजा रद्द कर दिया ताकि उसे बंदी बना कर रखा जा सके।
बाद में उसके खिलाफ आरोप वापस ले लिए गए और वह अपने घर वापस लौट आया।
हनीफ के विरुद्ध आतंकवाद का मामला साबित न होने के बाद अब इस जांच प्रक्रिया पर भी एक जांच शुरू होने का अनुमान है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Click it and Unblock the Notifications