विधवा ने किया एड्सग्रस्त पति का अंतिम संस्कार

कटक, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। उड़ीसा में एक एड्सग्रस्त व्यक्ति दामबर सेठी की मौत के बाद लोगों ने उसके शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने से मना कर दिया, तो परम्परा को तोड़ते हुए उसकी विधवा को ही उसका अंतिम संस्कार करना पड़ा।

सेठी की पत्नी ने आईएएनएस को बताया कि उसे अपने घर के पास ही अपने पति का अंतिम संस्कार करने के लिए बाध्य किया गया। लोगों ने शव को छूने से भी मना कर दिया जबकि इससे एड्स नहीं होता है।

सेठी की पत्नी ने बताया कि कुछ शिक्षित लोगों की मदद से उसने घर के पास ही अपने पति का अंतिम संस्कार किया, जबकि हिंदू रीति रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार के स्थान पर महिलाओं का जाना निषिद्ध माना जाता है।

गांव के सरपंच जितेंद्र सत्पथी ने कहा कि पंचायत ने एड्सपीड़ित परिवार के सभी सदस्यों की सहायता करने का निश्चय किया गया है। इन सदस्यों को सबसे पहले दो हफ्ते का चावल और अन्य आवश्यक सामान उपलब्ध कराया जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+