अंबेडकर जयंती पर उप्र में होगा प्रतियोगिताओं का आयोजन

लखनऊ, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राष्ट्रीय एकीकरण विभाग ने 14 अप्रैल को बाबा साहेब डाक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर राज्य भर में विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजित करने का फैसला लिया है।

इस अवसर पर सूबे में निबंध, खेलकूद, पेंटिंग और वादविवाद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिताओं में विजयी छात्रों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

राष्ट्रीय एकीकरण विभाग के सचिव डा. ललित वर्मा ने आईएएनएस को बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए हर जनपद को बीस हजार रुपये और हर कार्यक्रम के लिए पांच हजार रुपये की धनराशि प्रत्येक जिले के जिलाधिकारी को उपलब्ध करायी जाएगी।

यह प्रतियोगिता चार चरणों में होगी। पेंटिंग प्रतियोगिता उच्च विद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए होगी जबकि वाद-विवाद प्रतियोगिता कॉलेज स्तर पर आयोजित होगी। यही नहीं इनमें से सवरेत्तम पेंटिग और निबंध का चयन कर शासन के पास भेजा जाएगा। सबसे अच्छी पेटिंग और निबंध का फैसला उच्चस्तरीय चयन समिति द्वारा किया जाएगा।

प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार स्वरूप 50 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार स्वरूप को 30 हजार रुपये और तृतीय प्रतियोगी को 20 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा राज्य स्तर पर अंबेडकर विश्वविद्यालय और लखनऊ विश्वविद्यालय के सहयोग से सेमिनार आयोजित किया जायेगा। इसमें राष्ट्रीय एकता और विधि में समानता और अम्बेडकर विषय पर परिचर्चा की जाएगी। इस अवसर पर विश्वविद्यालयों के शोधार्थियों को वित्तीय सहायता प्रदान करने का भी निर्णय किया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+