अमेरिकी नौसेना के साथ और अधिक अभ्यास करेगा भारत
वाशिंगटन, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत अमेरिका तथा मजबूत नौसेना वाले अन्य देशों के साथ अपने नौसैनिक अभ्यास में वृद्धि करेगा ताकि वह हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा को मजबूत कर सके।
वाशिंगटन, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत अमेरिका तथा मजबूत नौसेना वाले अन्य देशों के साथ अपने नौसैनिक अभ्यास में वृद्धि करेगा ताकि वह हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा को मजबूत कर सके।
यह बात भारतीय राजदूत रोनेन सेन द्वारा कही गई। अमेरिका के राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय में 'द इंडियन ओशन रीजन टुडे' नामक कार्यशाला के आरंभिक सत्र में बोलते हुए सेन ने कहा, "एक महत्वपूर्ण समुद्री ताकत के रूप में भारत हिंद महासागर क्षेत्र में स्थिरता के लिए जिम्मेदार है।
हम उस क्षेत्र में मौजूद सभी प्रमुख नौसैनिक शक्तियों के साथ अभ्यास करते रहे हैं और अमेरिका भी उसमें शामिल है। इन अभ्यासों में और बढ़ोत्तरी की जाएगी।"
सेन ने कहा कि भारत हिंद महासागर क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए प्रतिबद्ध है। इससे पहले प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने फरवरी में भारतीय नौसेना द्वारा नई दिल्ली में आयोजित 'हिंद महासागर नौसेना सम्मेलन' में अपने भाषण में कहा था, "हम चाहेंगे कि सभी देश आपसी सहयोग के साथ समुद्री सीमाओं का सम्मान करें और इंडियन ओशन रिम समूह के देश अपने व्यापारिक संबंध मजबूत बनाएं।"
गौरतलब है कि इंडियन ओशन रिम 18 देशों का एक समूह है जो व्यापारिक सहयोग के लिए मिलकर काम करते हैं।
भारत के आस-पास का समुद्री मार्ग दुनिया का सबसे व्यस्त समुद्री मार्ग है। हर साल एक लाख से ज्यादा जहाज इस क्षेत्र से गुजरते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications