असफल प्रेमी ने लड़की पर किया जानलेवा हमला

विजयवाड़ा, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रेम में असफलता के मिले घाव ने आंध्र प्रदेश के इंजीनियरिंग के एक छात्र को इतना उद्वेलित कर डाला कि उसने बुधवार को लड़की पर जानलेवा हमला कर दिया।

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा शहर की इस घटना में संदीप ने अपनी जूनियर और इंजीनियरिंग की तृतीय वर्ष की छात्रा मीना कुमारी की गर्दन पर चाकू से वार किया। मीना के घर पर हुई इस घटना से उसके माता-पिता हैरत में पड़ गए।

हमले के बाद संदीप ने अपनी कलाई की नस काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया लेकिन एक पुलिसकर्मी ने उसे दबोच लिया।

खून से लथपथ 28 वर्षीया मीना को सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। दूसरी ओर इसी अस्पताल में भर्ती संदीप को डाक्टरों ने खतरे से बाहर बताया है।

गुंटूर के एक इंजीनियरिंग कालेज के छात्र संदीप ने पत्रकारों को बताया कि बीते दो महीनों से मीना के साथ उसकी बातचीत नहीं हो रही थी और वह एक अन्य लड़के के नजदीक जाने का प्रयास कर रही थी।

पुलिस ने बताया कि संदीप ने मीना के माता-पिता के सामने विवाह का प्रस्ताव रखा पर मीना ने ही विवाह से इनकार कर दिया। पुलिस के मुताबिक संदीप पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+