चुनाव पूर्व हिंसा के बाद नेपाल के प्रधानमंत्री ने की बैठकें
काठमांडू, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। नेपाल में ऐतिहासिक चुनाव होने के पहले हुई हिंसा में आठ लोगों के मारे जाने के बाद प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला ने कई नेताओं के साथ बैठकें की हैं।
काठमांडू, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। नेपाल में ऐतिहासिक चुनाव होने के पहले हुई हिंसा में आठ लोगों के मारे जाने के बाद प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला ने कई नेताओं के साथ बैठकें की हैं।
प्रधानमंत्री कोइराला ने बुधवार सुबह माओवादी नेता प्रचंड से मुलाकात की। कोइराला ने कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (यूएमएल) प्रमुख माधव कुमार नेपाल को भी बातचीत करने के लिए बुलाया है।
नेपाल के प्रधानमंत्री की यह बैठकें मंगलवार शाम को डांग जिले में शुरु हुई हिंसा के बाद बुलाई गई हैं। यहां कोइराला की नेपाली कांग्रेस पार्टी से माओवादियों के झड़प के बाद पुलिस ने गोली चलाई थी।
इसमें दो माओवादियों की तत्काल मौत हो गई थी जबकि पांच की मौत अस्पताल में हुई। अभी भी तीन घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है।
गौरतलब है कि पूर्व गृह मंत्री खम बहादुर खडका का चुनावी क्षेत्र होने से नेपाली कांग्रेस का यहां पर खासा दबदबा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Click it and Unblock the Notifications