राष्ट्रव्यापी एनीमिया उन्मूलन कार्यक्रम शुरू

आगरा, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। देशव्यापी एनीमिया उन्मूलन कार्यक्रम की शुरुआत मंगलवार को की गई। इसके तहत सभी जिलों में स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे और जागरुकता जगाने का प्रयास किया जाएगा।

भारत के प्रसूति व स्त्री रोग विज्ञान अध्ययन संस्थान (एफओजीएसआई) की पहल पर मंगलवार को शुरू किए गए इस अभियान को कई सरकारी एजेंसियों और गैर सरकारी संगठनों का समर्थन हासिल है।

एफओजीएसआई के अध्यक्ष नरेंद्र मल्होत्रा ने आईएएनएस को बताया कि देश में महिलाओं के स्वास्थ्य में लगातार गिरावट आ रही है। इसे रोकने के कई कारगर कदमों को उठाया जाना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि उनका संगठन डाक्टरों, रोगियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को एनीमिया के मामले में शिक्षित करेगा।

मल्होत्रा के मुताबिक स्कूल की लड़कियों को शिक्षित करने के लिए एक अलग से अभियान चलाया जाएगा। एनीमिया उन्मूलन शिविरों में लड़कियों को शिक्षित किया जाएगा और उनके माता-पिता को भी मशविरा दिया जाएगा। ये शिविर नि:शुल्क होंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+