घरेलू सर्राफा बाजार में सोना व चांदी कमजोर

नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। यूरो की तुलना में डालर में आए कमजोरी व कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती के बावजूद घरेलू वायदा व हाजिर बाजारों में सोना व चांदी वायदा कमजोर रहे। अंतर्राष्ट्रीय हाजिर बाजारों में भी सोने की कीमतों में नरमी जारी है। बाजार विशेषज्ञ सोना व चांदी में कमजोरी के लिए करेक्शन को जिम्मेदार मान रहे हैं।

लंदन हाजिर बाजार में आज कारोबार के दौरान सोना 2 फीसदी की गिरावट के साथ 907.47 डालर प्रति औंस देखा गया जबकि चांदी 3.4 फीसदी की नरमी के साथ 17.55 डालर प्रति औंस थी।

स्टैंडर्ड बैंक ने सोने के लिए 906, 900 और 888 डालर प्रति औंस का सपरेट स्तर जबकि 920 और 927 डालर प्रति औंस का रेजिस्टेंस स्तर तय किया है। निवेशक फिलहाल बैंक आफ इंग्लैंड, यूरोपीय सेंट्रल बैंक और बैंक आफ जापान की कल होने वाली बैठक पर निगाह लगाए हुए हैं। साथ ही निवेशकों की नजर सप्ताह के अंत में समूह -सात की प्रस्तावित बैठक पर भी है। बाजार को लंदन स्थित जीएफएमसी से आज जारी होने वाले 'गोल्ड आउटलुक 2008' का भी बेसब्री से इंतजार है।

मुंबई सर्राफा बाजार में आज सोना (995) और (999) क्रमश: 195 और 190 रुपये गिरकर 11,740 और 11,805 रुपये प्रति दस ग्राम बंद हुए जबकि चांदी 400 रुपये गिरकर 23,475 रुपये प्रति किलो बंद हुई।

दिल्ली सर्राफा बाजार में तो गिरावट के तेवर और कड़े दिखे। यहां सोना (995) और (999) क्रमश: 300 और 180 रुपये गिरकर 11,850 और 11,900 रुपये प्रति दस ग्राम बंद हुए जबकि चांदी 470 रुपये गिरकर 23,000 रुपये प्रति किलो बंद हुई।

उधर, घरेलू वायदा बाजार एमसीएक्स में आज सोना जून वायदा 11,825 रुपये प्रति दस ग्राम खुला और 11,692-11,825 रुपये प्रति दस ग्राम के बीच कारोबार करते हुए फिलहाल 69 रुपये की कमजोरी से 11,770 रुपये प्रति दस ग्राम है।

चांदी मई वायदा 22,942 रुपये प्रति किलो खुला और 22,558-22,999 रुपये प्रति किलो के बीच कारोबार करते हुए फिलहाल 165 रुपये की नरमी से 22,800 रुपये प्रति किलो है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+