भारत वेनेजुएला के तेल क्षेत्र में 40 करोड़ डालर का निवेश करेगा

कराकस , 9 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत ने वेनेजुएला के साथ तेल और प्राकृतिक गैस के संयुक्त उत्खनन के लिए मंगलवार को एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

इस समझौते के अनुसार भारत अगले पांच वर्षो में वेनेजुएला में करीब 40 करोड़ डालर का निवेश करेगा। भारत और वेनेजुएला की संयुक्त कंपनी का नाम 'पेट्रोलेरा इंडो वेनेजुएलाना एस. ए' होगा। इस कंपनी में वेनेजुएला की सरकारी कंपनी पेट्रोलस

डी वेनेजुएला एस. ए (पीडीवीएसए) के पास 60 प्रतिशत और भारत की ओएनजीसी विदेश लिमिटेड के पास 40 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी।

नई कंपनी कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस के उत्खनन, परिवहन और भंडारण का कार्य करेगी।

समझौते पर हस्ताक्षर करने वाले भारत के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री मुरली देवड़ा ने कहा कि यह समझौता दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण शुरूआत है।

वेनेजुएला की यात्रा पर आने वाले पहले भारतीय कैबिनेट मंत्री देवड़ा ने वेनेजुएला-भारत संयुक्त कंपनी को दोनों देशों के बीच सहयोग की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया।

वेनेजुएला की ओर से वहां के ऊर्जा मंत्री रेफैल रेमिरेज ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+