कराची में हिंसा भड़की, 6 मरे (लीड)
इस्लामाबाद, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान के कराची शहर में बुधवार को भड़की हिंसा के दौरान हुई गोलीबारी और आगजनी में छह लोगों की मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए।
समाचार एजेंसी जिनहुआ ने निजी टेलीविजन चैनल के हवाले से जानकारी दी है कि घटना उस समय हुई जब कराची में मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट (एमक्यूएम) नामक धार्मिक संगठन के कई कार्यकर्ता न्यायालय के सामने वकीलों से भिड़ गए।
मिली जानकारी के अनुसार दो गुटों के बीच शुरू हुआ संघर्ष धीरे-धीरे हिंसक हो गया और इसके बाद भीड़ ने दर्जनों गाड़ियों और इमारतों को आग के हवाले कर दिया।
टीवी फुटेज से जानकारी मिली कि एम. ए. जिन्ना रोड पर वकीलों के दफ्तरों, बसों और एक बैंक को जला दिया गया है। इसके अलावा शहर के विभिन्न इलाकों से भी गोलीबारी की खबरें आई हैं।
शहर में हिंसा भड़कने के बाद सभी व्यापारिक केंद्र बंद कर दिए गए हैं। हिंसा पर काबू पाने के लिए अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों को बुला लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications