पहली छमाही में धीमी रहेगी विकास दर : फेडरल रिजर्व

वाशिंगटन, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने कहा है कि 2008 की पहली छमाही में अमेरिकी अर्थव्यवस्था में विकास की गति धीमी रहेगी, जबकि बैंक के कुछ सदस्यों का मानना है कि हालात और गंभीर होंगे।

बैंक की बोर्ड मीटिंग के बाद ये निष्कर्ष मंगलवार को जारी किए गए। समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार बैंक के अधिकारियों का अनुमान है कि आर्थिक विकास अगली छमाही में गति पकड़ेगा और 2009 तक यह रफ्तार बनी रहेगी।

बैंक ने 18 मार्च को हुई बैठक में ब्याज दरों में 0.75 फीसदी की कटौती का निर्णय लिया था।

फेडरल बैंक के प्रमुख बेन बर्नाक ने पिछले सप्ताह पहली बार स्वीकार किया था कि 2008 की पहली अर्धवार्षिकी में आर्थिक मंदी संभव है।

साल 2007 की अंतिम तिमाही में अमेरिका की आर्थिक विकास दर 0.6 फीसदी रह गई थी जबकि इसके पहले वाली तिमाही में वह 3.9 फीसदी थी।

बैंक ने कहा कि घरों की गिरती कीमतों और तेल और उपभोक्ता वस्तुओं की बढ़ती कीमतों की वजह से अमेरिकी अर्थव्यवस्था की विकास दर में भारी गिरावट आयी है।

उधर अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने कल कहा कि ऋणों की वसूली में कमी के कारण वित्तीय संस्थानों को 945 अरब डालर का नुकसान हो सकता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+