तेल व डालर के रिश्ते में दरार!

नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। कच्चा तेल यानी क्रूड व डालर के रिश्ते जगजाहिर हैं लेकिन पिछले कुछेक महीनों में क्रूड ने जिस तरह से डालर की राह अपनाई है उससे तेल की कीमत के मामलों में अन्य कारकों की दखलंदाजी पूरी तरह से बेमानी हो गई है। खर यह तो रही पहले की बात। चौंकिएगा मत अब इस रिश्ते में दरार आनी शुरू हो गई है।

नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। कच्चा तेल यानी क्रूड व डालर के रिश्ते जगजाहिर हैं लेकिन पिछले कुछेक महीनों में क्रूड ने जिस तरह से डालर की राह अपनाई है उससे तेल की कीमत के मामलों में अन्य कारकों की दखलंदाजी पूरी तरह से बेमानी हो गई है। खर यह तो रही पहले की बात। चौंकिएगा मत अब इस रिश्ते में दरार आनी शुरू हो गई है।

बाजार समीक्षकों के अनुसार पिछले कुछेक महीनों से लगातार कच्चे तेल की कीमत डालर पर पूरी तरह से निर्भर रही है लेकिन इस सप्ताह की शुरुआत से ही कच्चे तेल की कीमतों में डालर से अलग रुख देखने को मिल रहा है। सप्ताह के शुरुआती दो दिनों यानी सोमवार और मंगलवार के हिसाब से देखें तो बात स्पष्ट हो जाती है। इन दो दिनों में डालर में नरमी के बावजूद कच्चे तेल की कीमतों में स्थिरता दर्ज की गई। अगर कायदे से बात की जाए तो क्रूड की कीमतों में तेजी आनी चाहिए थी। कारण लोग यही जानते हैं कि डालर बढ़ता है तो क्रूड की कीमत घटती है और डालर गिरता है तो क्रूड की कीमत चढ़ती है।

बाजार समीक्षकों के मुताबिक निवेशक फिलहाल डालर के बजाय अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर निगाहें लगाए हुए हैं। इस बीच अमेरिकी ऊर्जा एवं सूचना प्रशासन से मंगलवार को जारी अल्पकालिक ऊर्जा अनुमान में बताया कि मौजूदा गर्मी के मौसम के दौरान अमेरिका में गैसोलिन की मांग प्रतिदिन 94.05 लाख बैरल रह सकती है। पूर्व वर्ष की तुलना में यह 35 हजार बैरल प्रति दिन कम है। प्रशासन के मुताबिक वर्ष 1991 के बाद अमेरिका में पहली बार गर्मी के दौरान गैसोलिन की मांग में कमी दर्ज की गई है।

अल्पकालिक ऊर्जा अनुमान के अनुसार तेल निर्यातक देशों के संगठन ओपेक का तेल उत्पादन मौजूदा वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही के दौरान पहली तिमाही की तुलना में क्रूड उत्पादन एक फीसदी यानी 3.10 लाख बैरल प्रतिदिन बढ़कर 3.259 करोड़ बैरल तक पहुंच सकता है।

ओपेक के अध्यक्ष चकीब खलील ने हालांकि कहा है कि तेल निर्यातक देशो के संगठन द्वारा तेल उत्पादन में बढ़ोतरी की फिलहाल कोई योजना नहीं है।

इससे पूर्व तेल निर्यातक देश ईरान के इस घोषणा कि वह यूरेनियम संवर्धन कार्यक्रम के लिए देश में हजारों नए सेंट्रीफ्यूज स्थापित करने की योजना पर विचार कर रहा है के बाद नाइमेक्स में आज कच्चे तेल की कीमत 109.64 डालर प्रति बैरल की ऊंचाई तक पहुंच गई।

न्यूयार्क मर्के टाइल एक्सचेंज (नाइमेक्स) में कच्चे तेल यानी (क्रूड) की कीमतों में फिलहाल दायरेबंद रुख देखा जा रहा है। नाइमेक्स में कच्चा तेल यानी क्रूड का मई वायदा आज कारोबार के दौरान 22 सेंट यानी 0.2 फीसदी की नरमी से 108.87 डालर प्रति बैरल दर्ज किया गया। आईसीई वायदा बाजार में ब्रेंट क्रूड भी 22 सेंट की गिरावट के साथ 106.92 डालर प्रति बैरल देखा गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+