नींद की कमी से बच्चों में मोटापा

बोस्टन, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। अगर आप किसी छोटे बच्चे के अभिभावक हैं तो सावधान हो जाइए । एक नए अध्ययन में पाया गया है कि छोटे बच्चों का कम नींद लेना और ज्यादा टीवी देखना उन्हें मोटापे का शिकार बना सकता है।

इस अध्ययन के निष्कर्ष को 'आर्काइव्स ऑफ पीडियाट्रिक एंड एडोलसेंट मेडीसिन' नामक जर्नल के ताजा अंक में प्रकाशित किया गया है। निष्कषों में बताया गया है कि कम उम्र के बच्चों का 12 घंटे से कम नींद लेना और उनका अधिक टीवी देखना उनके शरीर के वजन को बढ़ा सकता है।

इस अध्ययन में शामिल हावर्ड मेडिकल स्कूल की सहायक प्राध्यापक एल्सी टवेरास ने कहा,"अध्ययन में देखा गया कि सोने की अवधि में कमी हमारे स्वास्थ्य पर बहुत अधिक दुष्प्रभाव डाल सकती है । हम अभी यह भी देख रहे हैं कि क्या सभी बच्चों पर इसका दुष्प्रभाव एक जैसा पड़ता है। "

उन्होंने बताया कि बच्चों के शयनकक्ष में टीवी और कंप्यूटर होने के कारण वह अधिकांश समय वीडियो गेम, इंटरनेट चैटिंग और टीवी देखने में बिताते हैं जिसकी वजह से वे सो नहीं पाते।

शोधकताओं ने बताया कि टीवी देखना बच्चों का मोटापा बढ़ने का सबसे बड़ा कारण है, जिसके चलते उनमें बाद में दमा, मधुमेह, हाइपरटेंशन और दूसरी अन्य बीमारियां हो जाती हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+