संयुक्त राष्ट्र महासचिव रूस पहुंचे
मास्को, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र संघ (यूएनओ) के महासचिव बान की-मून बुधवार को तीन दिवसीय दौरे पर रूस पहुंच गए।
देश के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति दमित्री मेदवेदेव ने यूएनओ महासचिव का गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस मौके पर मेदवेदेव ने कहा कि कोई भी राष्ट्र इस अंतर्राष्ट्रीय संगठन की मदद के बिना अकेले वैश्विक समस्याओं का अंत नहीं कर सकता है। उन्होंने रूस द्वारा यूएनओ को सदैव समर्थन देने की बात भी कही।
रूस में मौजूद यूएनओ के अधिकारियों ने बताया कि मून ने रूस के मौजूदा राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन और नव-निर्वाचित राष्ट्रपति (जिन्होंने शपथ नहीं ली है) दमित्री मेदवेदेव से वार्ता शुरू कर दी है।
यूएनओ महासचिव गुरुवार को रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव सहित कई मंत्रियों से भी बातचीत करेंगे।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार मून बीते वर्ष यूएनओ के महासचिव पद पर नियुक्त होने के बाद अमेरिका, पेरिस और लंदन की यात्रा तो कर चुके हैं लेकिन उन्होंने सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य होने के बावजूद चीन और रूस का दौरा नहीं किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications