ओलंपिक मशाल की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए : वामदल
नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। वाम दलों ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि वह ओलंपिक मशाल के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर कायम रहे और यह सुनिश्चित करें कि मशाल बिना किसी रुकावट के देश से सुरक्षित बाहर जा सके।
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) पोलितब्यूरो के सदस्य सीताराम येचुरी ने कहा कि सरकार को इस मामले में किसी भी तरह के अवरोधों को दूर करना चाहिए।
येचुरी का यह बयान भारत सरकार के इस आश्वासन के मद्देनजर आया है कि नई दिल्ली में 17 अप्रैल को ओलंपिक मशाल की सुरक्षा के लिए 'सभी आवश्यक प्रबंध' किए जाएंगे।
उधर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) नेता डी. राजा ने भी कहा कि यह एक अंतर्राष्ट्रीय आयोजन है और ओलंपिक के साथ तिब्बत मसले को जोड़ना गलत है। ऐसे में सरकार को चाहिए कि वह मशाल के पुख्ता सुरक्षा बंदोबस्त करे।
राजा ने निर्वासित तिब्बती नेता दलाई लामा पर तीर चलाते हुए कहा कि भारत सरकार को निर्देश देने का काम दलाई लामा को नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि दलाई लामा यहां पर एक शरणार्थी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications